राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। राष्ट्रीय जनता दल पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने संगठन विस्तार की तीसरी सूची जारी कर दी हैं। जिसमें बोकारो थर्मल रहिवासी जोधन नायक को प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया है।
जानकारी देते हुए राजद के नव मनोनीत प्रदेश मीडिया प्रभारी योधन नायक ने 24 नवंबर को प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ के माध्यम से पार्टी को और भी अधिक मजबूत बनाने के लिए जो भी दिशा निर्देश होगा उसका पालन कर संगठन को मजबूत करूंगा।
नायक को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाये जाने पर क्षेत्र के गणमान्य जनों ने प्रदेश अध्यक्ष सुनील शाहू सहित राजद बोकारो जिलाध्यक्ष बुधनारायण यादव, प्रदेश महासचिव ज्ञानेश्वर यादव, प्रदेश प्रवक्ता घनश्याम चौधरी, युवा नेता जितेन्द्र नारायण यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता को ज्ञानेश्वर प्रसाद उर्फ गुड्डू साव आदि ने साधुवाद दी है।
![]()













Leave a Reply