Advertisement

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चौकीदार की मौत

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गोमियां थाना के चौकीदार भीम तुरी की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी। घटना के बाद परिवार जनों का रो – रो कर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार गोमियां थाना (Gomiyan Police station) के चौकीदार भीम तुरी की 21 अप्रैल को देवीपुर स्थित भोला डीह चौक में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान वह बहुत देर तक अचेत अवस्था में पड़ा रहा। आसपास के रहिवासियों ने इसकी सूचना गोमियां थाना को दी।

सूचना पाकर गोमिया थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल भीम तुरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमियां लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में मृतक भीम तुरी के छोटे भाई ने बताया कि ड्यूटी कर वह अपने घर लौट रहा था। लौटने के क्रम में यह हादसा हो गया।

हॉस्पिटल (Hospital) आने के बाद पता चला कि अब उसका भाई अब इस दुनिया में नहीं रहा। इस घटना से परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है। साथ हीं मृतक चौकीदार के गांव में सन्नाटा पसर गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *