Advertisement

रैयत विस्थापित प्रभावित बेरोजगार संघर्ष समिति की बैठक में आंदोलन की चेतावनी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। हस्त लदनी रैयत विस्थापित प्रभावित बेरोजगार संघर्ष समिति की एक बैठक 23 नवंबर को बोकारो जिला के हद में श्रीकृष्ण चेतना क्लब कथारा के प्रांगण में आयोजित किया गया।

अध्यक्षता झामुमो गोमिया प्रखंड अल्पसंख्यक मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष इम्तियाज आलम जबकि संचालन बांध पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य गोपाल यादव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से बेरमो प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रमोद सिंह उपस्थित थे। जानकारी देते हुए हस्त लदनी मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश यादव ने बताया कि प्रबंधन को मांग पत्र सौंपने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर आगामी 2 दिसंबर के बाद संघ कभी भी कथारा वाशरी कोयला रोड सेल का चक्का जाम करने को बाध्य होगा।

यादव ने रोड सेल में अभी तक कोर कमेटी का गठन किए बिना सेल संचालित करने को बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण कहा। साथ हीं कहा कि जल्द ही स्थानीय रहिवासियों के साथ मिलकर कमेटी का गठन कर प्रबंधन और प्रशासन को दिया जाएगा। कहा कि प्रस्तावित चक्का जाम को लेकर शासन प्रशासन सभी को जानकारी दे दी गई है।

इस अवसर पर बैठक में उपस्थित जनों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों पर प्रबंधन कार्रवाई नहीं करती है तो गाड़ियों का चक्का जाम होना निश्चित है।
बैठक में उपरोक्त के अलावा हस्त लदनी मजदूर संघ अध्यक्ष राजेश्वर रविदास, झामुमो नेता इकबाल अहमद, एटक नेता मथुरा सिंह यादव, दिनेश रविदास, राजेश यादव, जुगनू यादव, गोविंद यादव, फरीद अंसारी, राजेंद्र यादव, अर्जुन यादव, मनोज रवानी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *