अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर स्थित ऐतिहासिक बाबा हरिहरनाथ मंदिर में 5 अगस्त को प्रातःकालीन बेला में पटना उच्च न्यायालय के विजिलेंस रजिस्ट्रार सह वैशाली के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हर्षित सिंह ने सपरिवार पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया।
जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 8:30 बजे विजिलेंस रजिस्ट्रार ने विधि-विधान से बाबा हरिहरनाथ का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर उन्होंने पूरे बिहार प्रदेश और हरिहरक्षेत्र वासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। पूजा हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के आचार्यों, अर्चकों और पुजारियों द्वारा संपन्न कराई गई।
पूजा के पश्चात न्यास समिति की ओर से सदानंद बाबा आदि द्वारा न्यायाधीश को पुष्पमाला, अंगवस्त्र और मंदिर का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। उनकी यह यात्रा इस ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिर के प्रति उनकी गहरी आस्था को दर्शाती है।
![]()













Leave a Reply