Advertisement

कुमारदागा शिविर में आवास योजना को लेकर हंगामा, दिव्यांग बहन का आवेदन फाड़ा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चन्दनकियारी प्रखंड के कुमारदागा पंचायत भवन में बीते 22 नवंबर को आयोजित आपकी योजना–आपकी सरकार-आपके द्वार शिविर में एक आवेदक द्वारा आवेदन पत्र फाड़े जाने की घटना से हड़कंप मच गया।

बताया जाता है कि मुख्यमंत्री अबुआ आवास योजना के लिए पहुंचे उत्तम राय ने नाराज़ होकर कर्मचारियों के सामने ही आवेदन पत्र फाड़ दिया। राय अपनी 51 वर्षीय दिव्यांग बहन कपूरा देवी के लिए पिछले कई वर्षों से सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने को लेकर कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं।
बताया जाता है कि दोनों आंखों से दिव्यांग कपूरा देवी चलने-फिरने में भी असमर्थ हैं और पति द्वारा 35 वर्ष पूर्व छोड़ दिए जाने के बाद से भाई ही देखभाल कर रहे हैं।

राय के अनुसार प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास और दिव्यांग पेंशन किसी भी योजना में अभी तक लाभ नहीं मिला। शिविर में अधिकारियों की अनुपस्थिति से वे आक्रोशित हो उठे और आवेदन फाड़ दिया। उक्त घटना ने स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली और योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *