Advertisement

अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने टायर दुकानदार को गोली मारी

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। धनबाद जिला (Dhanbad district) के हद में झरिया थाना क्षेत्र के ऊपर कुल्ही स्थित एमआरएफ टायर दुकानदार को अज्ञात बाइक सवार अपराधियो ने गोली मार दी। घायल दुकानदार रंजीत साव को धनबाद स्थित एसएनएमसीएच (SNMCH) में भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्स्कों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार 29 अप्रैल की संध्या 4:30 बजे के आसपास पल्सर बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों दुकान के पास पहुंचकर अचानक दुकानदार रंजीत के साथ बकझक करना शुरू कर दिया।

रंजीत ने उनकी मंशा भांप कर दुकान में ही  छिपकर पुलिस को फोन करने लगा। तब तक अपराधियो ने ताबड़तोड़ गोली चलना शुरू कर दिया। गोली लगने के बाद रंजीत जमीन पर गिर पड़े। उसे मारा समझ सभी अपराधी भाग निकले।

घटना के बाद आस पास के रहिवासियों के सहयोग से घायल रंजीत को धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच अस्पताल इलाज के लिए लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर ग्रामीण एसपी रेशमा  रमेशन, बैक मोड़ प्रभारी, झरिया थाना प्रभारी पंकज झा सदल बल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

पुलिस ने घटना स्थल से तीन खोखा बरामद किया है। घटना को लेकर स्थानीय रहिवासियों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार घटना के बाद स्थानीय रहिवासियों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी को पकड़ने के लिए झरिया पुलिस पर दबाव बना रहे थे। मृतक के भाई भी पुलिस को फुटेज दिखाने को तैयार था पर अपने भाई रंजीत को अस्पताल से लौटने के बात कह रहा था।

घटना की पुष्टि करते हुए झरिया इंस्पेक्टर पंकज कुमार झा (Jhariya Inspector Pankaj Kumar Jha) ने कहा कि पल्सर बाइक सवार तीन अपराधियों ने गोली चलाई है। घटना स्थल से तीन खोखा भी बरामद किया गया है।  इलाज के क्रम में दुकानदार रंजीत साव की मौत हो गई है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *