Advertisement

अल्ट्राकैब को मिला सरकारी, सार्वजनिक कंपनीयों का ऑर्डर

अल्ट्राकैब को मिला सरकारी, सार्वजनिक कंपनीयों का ऑर्डर

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। अल्ट्राकैब इंडिया लिमिटेड कंपनी (Ultracab India limited Company) ने मुंबई शेयर बाजार को जानकारी दी है कि, उसे विभिन्न सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र कि कंपनीयों का ऑर्डर (Order) मिला है।

इन कम्पनियों में गुजरात स्टेट (Gujrat state) इलेक्ट्रिक कंपनी लिमिटेड (जीएस इसीएल), सदर्न पॉवर डिस्ट्रिब्युशन कंपनी ऑफ तेलंगणा लिमिटेड, गुजरात नर्मदा फर्टिलायझर कंपनी लिमिटेड (जीएनएफसीएल), हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल), आणि नेशनल फर्टिलायझर लिमिटेड का समावेश है।

अल्ट्राकैब भारत मे इलेक्ट्रिकल वायर्स एन्ड केबल्स (Electrical wires and Cables) बनाने वाली अग्रणी पंक्ती कि उत्पादक और निर्यातक कंपनी है, जो 22 वर्ष से इस क्षेत्र मे प्रवृत्त है। गुजरात स्थित यह कंपनी इंस्ट्रुमेशन केबल्स, एलिव्हेटर केबल्स, हाई टेम्परेचर ऑटोमोटिव्ह केबल्स एन यूएस अप्रुव्हड केबल्स के उत्पादन मे निपुण है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *