हेल्थ एडवाइजर ऑफिसर के पद पर गोमियां के दो छात्र चयनित

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हेल्थ एडवाइजर ऑफिसर (Health advisor officer) के पद पर गोमियां के ही दो छात्रों का चयन किया गया है।
जानकारी के अनुसार तुलबुल पंचायत के नीरज कुमार एवं गोमियां आईईएल के अंकित कुमार सिंह (Ankit kumar singh) का चयन पीरामल स्वास्थ्य में रांची मारवाड़ी कॉलेज के सेल प्लेसमेंट की तरफ से हुआ है। दोनों छात्र पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमियां से प्लस-टू की पढ़ाई करने के बाद रांची के मारवाड़ी कॉलेज में बीएससी बायो टेक्नोलॉजी विषय में अध्ययनरत हैं।
दोनों छात्रों ने दूरभाष पर बात करने पर बताया कि आज वह अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस वैश्विक महामारी में चारों तरफ हाहाकार मचा है। ऐसे में उन्हें लोगों की सेवा करने का मौका मिला है।
उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार के स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर 104 में कार्य करने का मौका मिला। इस हेल्पलाइन नंबर में चिकित्सा संबंधित 5 तरह की जानकारी दी जाती है। जो इस प्रकार हैं:- स्वास्थ्य संबंधित जानकारी, नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र की जानकारी, सरकारी स्वास्थ्य संबंधित जानकारी एवं शिकायत, मानसिक स्वास्थ्य परामर्श एवं बाल विवाह शिकायत दर्ज किया जाता है।
चयनित छात्रों ने कहा कि 104 नंबर में डायल करने पर कोरोना मरीजों को उचित सलाह दी जाती है। अगर संबंधित मरीज का कॉल आता है, तो हर संभव उनकी मदद आला अफसरों से बात कर की जाती है, ताकि उन्हें परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

 458 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *