Advertisement

वज्रपात से तीन की मौत, चार घायल

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में चुटे पंचायत में वज्रपात से तीन लोगों की मौत हो गयी। बज्रपात में चार लोग घायल हो गये। सभी मृतक एवं घायल मनरेगा के तहत निर्माण कार्य में लगे थे। गोमियां विधायक (Gomian MLA) ने घटना में मृतकों एवं घायलों के परिजनों को हर स्तर पर मदद का आश्वासन दिया।
जानकारी के अनुसार चुटे पंचायत के हद में चाईया टांड के गालों हरि में मनरेगा से कुआँ का काम चल रहा था। उस कुएं में कार्यरत महिला एवं पुरुष 20 मई को बारिश होने के दौरान बगल में बने मचान के नीचे एक साथ बैठ गए। बताया जाता है कि दोपहर लगभग 3 बजे वहां अचानक जोरदार वज्रपात हुआ। वज्रपात की चपेट में आकर तुलसी महतो, पुनकी देवी, कौशल्या देवी की मृत्यु हो गई। जबकि महेश महतो, विष्णु सिंह, लालमेन सिंह एवं दण्डरा निवासी विसेश्वर महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में स्थानीय रहिवासियों द्वारा सभी को गोमियां स्थित सामुदायिक चिकित्सा केंद्र लाया गया, जिसमें तीन लोगों को चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर हेलन बरला ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का इलाज किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार चुटे पंचायत के निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य के माता पुनकी देवी एवं पिता तुलसी महतो की इस वज्रपात में मृत्यु हो गई। इस घटना से गांव में सन्नाटा पसर गया। घटना की सूचना मिलते हीं गोमियां विधायक, प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार एवं थाना प्रभारी आशीष खाखा सहित अवर निरीक्षक महावीर पंडित, पुनीत उरांव, सिकेश कुमार यादव, धारमल मांझी अस्पताल पहुंच कर परिजनों को ढाँढस बंधाया। इस संबंध में विधायक ने मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ हीं कहा कि सरकारी एवं निजी तौर पर मृतकों के परिजनों एवं घायलों को हर स्तर पर मदद की जाएगी। थाना प्रभारी आशीष खाखा ने कागजी कार्रवाई करते हुए, कहा कि मृतकों को अत्यंत परीक्षण के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेजा जाएगा। मौके पर विधायक प्रतिनिधि विपिन कुमार नायक समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *