Advertisement

न्यू ठाको बस्ती की महिलाओं का पानी के लिए सब्र का बांध टूटा

प्रबंधन खिलाफ प्रदर्शन कर कोयला ट्रांसपोर्टिंग कराया ठप्प, वैकल्पिक व्यवस्था के बाद जाम हटा

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। पानी की समस्या झेल रहीं सीसीएल (CCL) अमलो परियोजना से प्रभावित बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो नप के न्यू ठाको बस्ती के महिलाओं द्वारा 3 अप्रैल को अमलो चेक पोस्ट के समीप कोयला ट्रांसपोर्टिंग को ठप करा दिया।

पानी के लिए परेशान महिलाओं के सब्र का बांध टूट गया। दर्जनों महिलाओं ने पानी की समस्या से तंग आकर बर्तन और डेगजी लेकर एक घंटे तक जाम कर दिया।

खबर मिलते ही प्रबंधन के द्वारा महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। इसके बाद सड़क जाम हटवाया। अमलो पीओ बीके गुप्ता से फोन से बात कर समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया। जर्जर पाइप को मरम्मत का आदेश दिया और टैंकर से पानी देने का वैकल्पिक व्यवस्था कराया, तब जाकर लोग शांत हुए।

इस संबंध में अमलो संयुक्त मोर्चा लदाई मजदूर के दिलीप कुमार और संतोष सिंह ने कहा कि पीओ के द्वारा आश्वासन के बावजूद भी लदाई मजदूरों को पीने के पानी की व्यवस्था अभी तक नहीं की गई है।

मौके पर मानिक दिगार, बिजली देवी, ममता देवी, पिंकी देवी, बिंदिया देवी, गोपाल कुमार, राधिका देवी, कौशल्या देवी, शांति देवी, रीता देवी, बबीता देवी, उषा कुमारी, गीता देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *