चयनमुक्त 18 हजार सेविका-सहायिका का सेवा बहाल हो अन्यथा आंदोलन-शशि

बिहार राज्य आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन प्रखंड कमिटी का चुनाव संपन्न

राधा देवी संयोजिका एवं सह संयोजिका चुनी गईं आरजू बानो व् रीता देवी

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। मानदेय बढ़ोतरी, राज्यकर्मी का दर्जा देने समेत अन्य मांगों को लेकर संघर्षरत करीब 18 हजार सेविका-सहायिका को चयनमुक्त करना सरकार का तुगलकी फरमान है। चयनमुक्त सभी सेविका-सहायिका को चयनमुक्त करने का आदेश सरकार वापस ले अन्यथा सभी आंगनबाड़ी संगठनों को एकजुट कर संघर्ष तेज किया जाएगा।

उक्त बातें बिहार राज्य आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन के राज्य संयोजिका शशि यादव ने 23 दिसंबर को समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर मध्य विद्यालय मैदान में आयोजित आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका की बैठक में कही।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अपने केंद्र में बच्चों को पढ़ाने के अलावे भी आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका से सरकार अन्य कार्य कराती रही है, जबकि सरकार चालाकी से इन्हें आंशकालीक कार्यकर्ता घोषित कर रखा है।

राज्य संयोजिका ने कहा कि दूसरे कई राज्यों में सेविका- सहायिका का मानदेय अधिक है तो बिहार में कम क्यों? उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर्स को विभिन्न समस्याओं से जुझना पड़ता है। उन्हें अपनी समस्याओं को लेकर दर- दर की ठोकरें खाना पड़ता है।

बैठक की अध्यक्षता राधा देवी ने की। इस अवसर पर वीणा देवी, अनीता देवी, ललिता कुमारी, शहनाज बेगम, बिदाना खातुन, ताजो खातुन, अफसाना खातुन, सनोबर बानो आदि ने बैठक में अपने- अपने विचार व्यक्त किया। यहां बिहार राज्य आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन ऐक्टू का 15 सदस्यीय प्रखंड संयोजन समिति का चुनाव किया गया।

जिसमें प्रखंड कमिटी सदस्य रीता देवी, तहसीन बानो, लालमणि कुमारी, प्रियंका कुमारी, नरगिस बानो, आयशा खातुन, जोया खातुन, आबदा असगरी, मंजू देवी, सीता देवी, हलिमा खातुन, रीना पासवान आदि सर्वसम्मति से चुनी गई। जबकि राधा देवी को प्रखंड संयोजिका तथा आरजू बानो एवं रीता देवी को सह संयोजिका चुना गया। भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य नौशाद तौहीदी को यूनियन का संरक्षक चुना गया।

आयोजित बैठक में जनवरी माह में विस्तारित बैठक करने का निर्णय लिया गया। बैठक को ऐपवा के समस्तीपुर जिलाध्यक्ष बंदना सिंह, इनौस जिलाध्यक्ष आसिफ होदा, मो. एजाज, खेग्रामस के शंकर महतो आदि ने संबोधित करते हुए आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका को राज्य कर्मी का दर्जा देने के संघर्ष में साथ खड़ा रहने की घोषणा की।

 91 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *