Advertisement

लगातार 8वें दिन भी जारी रहा किसानों का महाधरना

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। तिरहुत गंडक नहर परियोजना में किसानों की जमीन जबरन छीनने एवं विरोध करने पर किसानों को धमकी देने के खिलाफ समस्तीपुर जिला (Samastipur district) के हद में पूसा प्रखंड के कुबौलीराम पंचायत के मिल्की ग्राम में अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले आहुत महाधरना 8 अप्रैल को भी अनवरत 8वें दिन जारी रहा। मौके पर किसान स्थानीय ओम प्रकाश झा की अध्यक्षता में महाधरना स्थल पर सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर भाकपा माले (Bhakpa Male) समस्तीपुर जिला कमिटी सदस्य व इनौस जिलाध्यक्ष राम कुमार, भाकपा माले व किसान महासभा के नेता किशोर कुमार राय, खेग्रामस प्रखंड अध्यक्ष मुंशीलाल राय, दिनेश कुमार सिंह, रामनाथ सिंह, पिंटू कुमार सिंह, पवन शर्मा, इनौस प्रखंड सचिव कृष्ण कुमार, चंद्रवीर कुमार, शिव दयाल सिंह, उपेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार झा, सुधीर साह, पिंटू मिश्रा, आदि।

राम ललित सिंह, राम प्रताप सिंह, प्रभात कुमार सिंह, शिव शंकर सिंह, भोला कुमार, रामसागर सिंह, शंभू साह, गौरी शंकर सिंह, मुकेश कुमार सिंह, राम प्रताप सिंह समेत अन्य गणमान्य लोगों ने महाधरना को संबोधित करते हुए भाजपा- जदयू के नीतीश सरकार को किसान विरोधी करार दिया। साथ ही कहा कि सरकार किसानों के साथ अन्याय करना बंद करे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *