Advertisement

बिजली का केबल तार निचे लगाकर कम्पनी-एजेंसी गायब, बदनाम हो रहा विभाग

ग्रामीणों ने पंसस अयुब खान को दी जानकारी, बिजली विभाग से हस्तक्षेप की मांग

एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत के ग्राम कामता महुड़र टोला में स्व. जलाल खान के घर के समीप बिजली कंम्पनी – एजेंसी द्वारा लगाया गया बिजली का केबल तार निचे झुल रहा है। लगभग सात फीट नीचे केबल तार के झुलने से ग्रामीण डरे सहमे हैं।

बताया जाता है कि झुल रहे बिजली तार की ग्रामीणों ने कामता के पंचायत समिति सदस्य अयुब खान को अवगत कराया। ग्रामीण रहिवासी वाहीद खान, जहांगीर खान व् अन्य ने पंसस खान को कहा कि केबल तार लगा रहे कंम्पनी – एजेंसी से कहा गया था कि इतना नीचे तार नहीं लगाएं, इससे कभी भी हादसा हो सकता है। कहा गया कि यहां एक बिजली का पोल खुटा लगाइये, तार उपर करिए, लेकिन कंपनी ने ग्रामीणों की बातों को अनसुना कर दिया। कहा कि सड़क किनारे उक्त तार झुलने के कारण कभी भी किसी की जान माल का नुक़सान हो सकता है।

ज्ञात हो कि जमीन से सात फीट उपर झुल रहे उक्त विद्युत तार को जो भी देखता है वह बिजली विभाग को कोसता है। आम राहगीरों का कहना है कि बिजली विभाग इतना नीचे केबल तार नहीं लगाता, बावजूद इसके यहां ऐसे कैसे हो गया? बिजली कंपनी – एजेंसी के इस काम से विभाग बदनाम हो रहा है। इसे लेकर 9 अगस्त को कामता पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने विद्युत कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता से तत्काल हस्तक्षेप कर एक पोल खुटा लगाकर इसे ठीक कराने की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *