Advertisement

योगेंद्र की जीत की खुशी में समर्थकों ने निकाला विजय जुलूस

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के योगेंद्र प्रसाद की जीत पर समर्थकों में हर्ष देखा जा रहा है।
योगेंद्र की जीत की खुशी में गोमिया में समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला। पटाखे छोड़े, मिठाइयां बाटी और गुलाल उड़ाये।

बोकारो जिला के हद में गोमियां विधानसभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी योगेंद्र प्रसाद महतो की जीत की खुशी में 23 नवंबर को समर्थकों ने बाजे गाजे के साथ गोमिया मोड़ में विजय जुलूस निकाला। विजय जुलूस में झामुमो के सक्रिय सदस्य, कई पंचायत के मुखिया एवं समर्थक शामिल हुए।

सबों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया, पटाखे छोड़े और मिठाइयां खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा किया। योगेंद्र की जीत की खुशी में समर्थक पूरे रास्ते नाचते गाते अपनी खुशी का इजहार करते नजर आये। इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थक जीत की खुशी की जुलूस में शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *