Advertisement

मुखिया प्रत्याशी होंगी सुनीता देवी-प्रदीप रवाणी

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां के प्रखंड के हद में पलिहारी गुरूडीह पंचायत में ग्रामीण रहिवासियों की आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पंचायत से मुखिया पद के प्रबल दबेदार रूप में सुनीता देवी का नाम सामने आया।

इस संबंध में 4 अप्रैल को जानकारी देते हुए समाजसेवी प्रदीप रवानी ने कहा कि उनकी धर्मपत्नी सुनीता देवी आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारी जनसमर्थन के साथ मुखिया पद के लिए चुनावी समर में उतरेगी। इसे लेकर पंचायत के गोडवाटांड बस्ती में रहिवासियों के साथ बैठक किया गया।

इस बैठक में महिला-पुरुष ग्रामीण रहिवासियों का भरपूर जनसमर्थन मिला। बैठक में रहिवासियों ने एक स्वर में कहा कि समाजसेवी प्रदीप रवानी एवं उनकी धर्मपत्नी सुनीता देवी ने समय समय पर गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को हर संभव मदद किया है। राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन एवं सरकार के अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं से जरूरतमंद लोगों को लाभान्वित करने में मदद किया है।

बैठक में रहिवासियों ने कहा कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मुखिया प्रत्याशी सुनीता देवी को भारी मतों से जीत मिलेगी। मौके पर विनोद साहू, अजेंद्र गुप्ता, रंजीत विश्वकर्मा, डब्लू कसेरा, सरोज कसेरा, सुभाष साव, विमल, विक्की गुप्ता, बालेश्वरी देवी, सीरी रवानी, अशोक यादव, गोकुल स्वर्णकार, रोहित पांडेय, मिथिला सोनार, गिरिजा देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *