Advertisement

सूबे के शिक्षा मंत्री पहुंचे शिकागो पिज़्ज़ा रेस्टोरेंट

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड सरकार (Jharkhand Government) के शिक्षा मंत्री 26 अप्रैल की संध्या बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में नया रोड फुसरो स्थित शिकागो पिज़्ज़ा रेस्टोरेंट पहुंचे। जहां रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर रवि सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर मंत्री महतो ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण व्यंजन का अनोखा आनंद फुसरो में मिलना शुरू हो गया है। देश का नामचीन ब्रांड शिकागो पिज़्ज़ा फुसरो तथा आसपास के रहिवासियों को मिलना शुरू हो गया है। यह बहुत खुशी की बात है। उन्होंने प्रतिष्ठान के उज्जवल भविष्य की कामना किया।

साथ ही साथ शिकागो पिजजा भी लेकर गए। प्रोपराटर पिंटू सिंह ने कहा कि फास्ट फूड जहां उम्दा पिज्जा और कक़टेल परोसे जाते हैं। यहां कैटरिंग की सेवा उपलब्ध है। मौके पर झामुमो के वरीय नेता मदन मोहन अग्रवाल, निमाई सिंह चौहान, मीनू अग्रवाल, सुभाष बरनवाल, अमित सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *