अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल, मानपूरा श्मशान में अंतिम संस्कार
प्रहरी संवाददाता/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के सिरसिया रहिवासी भाकपा माले नेता जीतेंद्र सहनी की माता रामरती देवी का 12 जुलाई को निधन हो गया। वे 85 वर्ष की थी। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंचकर अंतिम दर्शन कर परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, खेग्रामस प्रखंड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता, रामदयाल पासवान, संतोष महतो, संतोष साह, अरूण साह, अनील साह सहित अन्य ग्रामीणों ने दिवंगत रामरती देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक शामिल हुए। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मानपूरा श्मशान में 12 जुलाई को किया गया। उनके छोटे पुत्र जीतेंद्र सहनी ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस अवसर पर शोक व्यक्त करने वाले गणमान्य जनों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दु:ख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।
![]()













Leave a Reply