लोकसभा और विघानसभा चुनाव में महिला शक्ति की भूमिका अहम-शालनी डोगरे

फुसरो में महाराष्ट्र महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय प्रवासी का स्वागत

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो में 19 दिसंबर को महाराष्ट्र महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर शालिनी डोगरे का बोकारो जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी के नेतृत्व मे स्वागत किया गया।

इस अवसर पर महाराष्ट्र महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय प्रवासी डॉ डोगरे ने कहा कि लोकसभा और विघानसभा चुनाव में नारी शक्ति खासकर हमारी बहनों की भूमिका बहुत ही अहम होगी। उन्होंने कहा कि पुरे देश में भाजपा महिला मोर्चा पूरी शिद्दत के साथ काम कर रही है। देश में महिला मोर्चा की ओर से कई प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं।

कहा कि महिला मोर्चा द्वारा एक करोड़ सेल्फी प्रोग्राम भी जोर-शोर से चलाया जा रहा है। कहा कि कमल मित्र प्रोग्राम में बड़ी संख्या में बहने जुड़ रही हैं। जल्द ही हर लोकसभा क्षेत्र से 200 कमल मित्र बहने बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडर और किन्नर समाज को साथ जोड़ने का क्रम शुरू हो चुका है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम हो या फिर महा जनसंपर्क अभियान, किसी भी प्रोग्राम में महिला मोर्चा की बहने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं।

उन्होंने कहा कि 33 प्रतिशत आरक्षण बिल को लेकर बहनों में काफी उत्साह है। वे प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करती है जिन्होंने नारी शक्ति के बारे में सोंचा और उन्हें सशक्त बनाया। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में महिला मोर्चा की भूमिका अग्रणी होगी।

मौके पर फुसरो मंडल के महामंत्री टुनटुन तिवारी ने भी डॉ शालिनी डोगरा का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा बोकारो जिला महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी, जिला प्रभारी किरण सिंह सहित बबीता देवी, भारती देवी, राधा देवी, सरोजिनी दुबे आदि उपस्थित थे।

 66 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *