सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का समापन

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। सेल, बीएसएल की मेघाहातुबुरु खदान प्रबंधन की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम का बीते 26 मार्च को समापन हो गया।

इस दौरान एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सीजीएम आरपी सेलबम एवं महिला समिति की अध्यक्ष स्टेला सेलबम शामिल हुए। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला समिति अध्यक्ष स्टेला सेलबम ने कहा कि स्त्री अकेले ही काफी है घर को स्वर्ग बनाने के लिये। ईश्वर की सबसे खूबसूरत कृति महिला है, जो मां, बहन, पत्नी आदि विभिन्न रूपों में है।

उन्होंने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से न सिर्फ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है, बल्कि उनसे आगे निकल गई है। आज भी महिलाएं अनेक चुनौतियों से जूझ रही है। जैसे पुरुषों की तुलना में कम शिक्षा, भेदभाव, महिला हिंसा आदि अनेक चुनौतियां है। महिलाओं को स्वंय अपने आप को साबित करने के लिये निरंतर कड़ी मेहनत व संघर्ष करना होगा।

ज्ञात हो कि, खदान प्रबंधन द्वारा 15 से 22 मार्च तक महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इन स्पर्धाओं में विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

मौके पर महाप्रबंधक योगेश प्रसाद राम, विकास दयाल, एसके सिंह, भीके सुमन, मनीष राय, संजय बनर्जी, केबी थापा के अलावा डॉ सपना घोष, सुषमा कुमारी, सुजाता बनर्जी, पुष्पा सुमन, सुनीता थापा, उप महाप्रबंधक संजय कुमार, डॉ मनोज कुमार, अजीत कुमार, सरस साहू, वरिष्ठ प्रबंधक आलोक वर्मा, सीताराम महतो, आदि।

मृत्युंजय कुमार, अभिजीत कुमार, एनएन घटवारी, वीर सिंह मुंडा, बीरबल गुडि़या, राजकुमार प्रसाद, सीमा घटवारी, लीली भंज, तिलोत्मा महतो, पींटू बोस, रीता सिंह, राजकुमार, अफताब आलम आदि दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।

 114 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *