Advertisement

विकलांग कल्याण समिति ने चलाया सदस्यता अभियान

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। विकलांग कल्याण समिति झारखंड की ओर से 5 सितंबर को पेटरवार प्रखंड के हद में मयथान टुंगरी में सदस्यता अभियान चलाया गया। यहां बड़ी संख्या में स्थानीय रहिवासियों ने विकलांग कल्याण समिति की सदस्यता ग्रहण की।

जानकारी के अनुसार विकलांग कल्याण समिति पेटरवार प्रखंड शाखा अध्यक्ष संजय रविदास के नेतृत्व में आत्मनिर्भर प्रशिक्षण हेतु महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रशिक्षण, विकलांग कल्याण समिति के केंद्रीय महासचिव भुवनेश्वर महतो एवं संस्था के सभी पदाधिकारी उपस्थित होकर महिलाओं के स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान जारी किया गया।

जिसमें दर्जनों महिलाएं संस्था की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर मुहल्ले के दर्जनों महिला-पुरुष सहित बेरमो प्रखंड के हद में फुसरो बाजार क्षेत्र से भी कई सदस्या शामिल हुई।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *