Advertisement

सेवा भारती ने उत्तम सेवा कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सेवा भारती बोकारो महानगर द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में उत्तम सेवा कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त जानकारी 20 अप्रैल को सेवा भारती सचिव राम वचन सिंह ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर दी।

सचिव सिंह ने बताया कि सेवा भारती बोकारो महानगर द्वारा उत्तरी क्षेत्र के बसंती मोड़, बद्री कॉलोनी, बड़ा खटाल, काश्मीर कॉलोनी, शिवाजी कॉलोनी, शिवशक्ति कॉलोनी, नेपालीपाड़ा, महुआर, जमुनिया टाँड़, रानी पोखर एवं अन्य स्थानों पर उत्तम कार्य विस्तार देने वाली कार्यकर्ताओं को सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में निरीक्षका शुभावती देवी तथा रेखा देवी, स्वावलम्बन प्रमुख मीना देवी, सिलाई – कटाई प्रशिक्षिका पूनम देवी, ब्युटी कुमारी एवं नमिता देवी सहित शिक्षिका रीमा कुमारी, काजल कुमारी, सुमन देवी, गीता देवी, प्रीति कुमारी, रानी कुमारी, आरती कुमारी – 2, सुनीता कुमारी एवं अष्टमा कुमारी शामिल हैं ।

सेवा भारती सचिव राम वचन सिंह (Seva Bharatiy Secretary Ram Vachan Singh) ने कहा कि सत्र 2022-23 में बोकारो महानगर में 25 बाल संस्कार केन्द्र, पांच सिलाई – कटाई केन्द्र एवं 125 महिला वैभवश्री (स्वयं सहायता समूह) करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने सेवा बस्तियों एवं ग्रामों में उत्तम सेवा कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं के मनोबल एवं हौसला की प्रशंसा की एवं भविष्य में भी इसी तरह कार्य विस्तार करती रहें की शुभकामनायें दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *