देर शाम शव की पहचान व् पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंपी गयी शव
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह थाना क्षेत्र के तांतरी उत्तरी पंचायत कुम्हारडीह टोला स्थित एक तालाब के निकटस्थ झाड़ी में 27 जुलाई को ग्रामीणों द्वारा एक अज्ञात शव देखे जाने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पंचायत के मुखिया गिरिंद्र मिश्रा ने बताया कि इसकी सूचना जरीडीह थाना को दी गई। सूचना पाकर थाना प्रभारी बिपिन चंद्र महतो, अंचल पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह सदल बल घटना स्थल पर पहुंचे और कार्यवाही शुरू की।
बताया जाता है कि शव के निकट एक पेड़ पर रस्सी लटकी मिली, साथ ही कई कीटनाशक सीसी भी देखी गई, जिसे जब्त किया गया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। छानबीन से पुलिस को पता चला कि मृतक का नाम बासु सिंह, पिता फरकु सिंह, गंधा तलगडिया मोड, चिरा चास थाना क्षेत्र का रहिवासी है। फिलहाल वह घर से अनबन होने पर एक अन्य महिला के साथ तुपकाडीह में रह रहा था।शव का पोस्टमॉटम चास सदर अस्पताल में कराने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया।
इस बावत पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। घटनास्थल से शव का पंचनामा के दौरान मुखिया गिरिंद्र मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि निरंजन मिश्रा, दयाशंकर ठाकुर, महानंद केवट, विश्वनाथ मांझी सहित अन्य उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply