सत्यलोक ने गांधीग्राम के बच्चों के बीच कपड़े और उपहार का किया वितरण

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। सामाजिक सरोकारों से जुड़े सत्यलोक संस्था ने 22 अक्टूबर को गांधीग्राम के बच्चों के बीच कपड़े और उपहार का वितरण किया। यहां सत्यलोक के संस्थापक ने कहा कि बच्चों के सुख दुख में उनकी संस्था हमेशा खड़ी रहती है।

बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के स्वांग कोलियरी भूमिगत खदान से सटे गांधीग्राम में सत्यलोक संस्था पिछले 20 वर्षो से समाज सेवा का कार्य कर रही हैं और समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए कार्यरत हैं।

वर्ष 2020 में जब पुरे विश्व में कोरोना महामारी ने कोहराम मचाये था, तब सभी विद्यालयों में शिक्षा प्रणाली ठप्प पड़ गया था। इसका सबसे बुरा असर सरकारी विद्यालयों के गरीब बच्चो को हुआ। जिनके पास ऑनलाइन क्लास करने के लिए मोबाइल भी नहीं था।

ऐसे समय में सत्यलोक संस्था के सदस्यों ने उन बच्चो के शिक्षा की जिम्मेदारी अपने कंधो पर उठाई और इस क्षेत्र में तीन जगहों पर मुफ्त शिक्षा की पहल शुरू की। जिनमे गोमियां प्रखंड के हद में गांधीग्राम, पिपराडीह और हजारीबाग जिला के हद में बिष्णुगढ़ प्रखंड के सुदूर नरकी के नावाडीह में शामिल है। सत्यलोक के प्रयास से इन तीन स्थानों पर 250 से अधिक बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार सत्यलोक संस्था के सदस्य इन बच्चो के साथ पिछले तीन वर्षो से हर त्योहार मनाते हैं। उन बच्चो के सुख दु:ख के सहभागिता सुनिश्चित करते हैं। दिवाली हो या होली, दशहरा या कोई और त्योहार, हर त्योहार इन बच्चो के साथ मनाया जाता है, ताकि वे भी समाज के मुख्य धारा से खुद को अलग महसूस न करे।

इसी सुख दु:ख के भागीदारी को आगे बढ़ाते हुए, इस वर्ष भी सत्यलोक संस्था ने 22 अक्टूबर को बच्चो के बीच नए कपड़े और उपहार का वितरण कर रही हैं। कुछ चयनित बच्चे काफी मेहनत करते हैं और अनुशासन का पालन करते हैं। उन्हें विशेष पुरस्कार भी दिया गया।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक सत्येन्द्र राय के साथ संस्था के सक्रिय सदस्य आनंद निषाद, अर्शलान, जूलियस, सुबोध, गणेश, रोहन, अमित, जेबा, फरमान, कुणाल, प्रिया, किरण, विष्णु, निश्चय, रितेश आदि मौजूद थे।

 94 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *