Advertisement

रजक टोला में संजय डेकोरेटर एवं केटरर का शुभारंभ

अजीत जयसवाल/पेटरवार(बोकारो)। पेटरवार प्रखंड (Petarvar block) के हद में चलकरी उत्तरी पंचायत अंतर्गत रजक टोला में 15 जनवरी को “संजय डेकोरेटर एंड कैटरर” का शुभारंभ स्थानीय मुखिया निशा देवी (Chieftain Nisha devi) ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर मुखिया ने डेकोरेटर के संचालक संजय रजक व उनकी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही यह विश्वास दिलाया कि उनके व्यवसाय को फलने-फूलने में वे हर संभव मदद करेंगी।
उद्घाटन के अवसर पर मुखिया ने कहा कि आज के माहौल में इस तरह के संस्थान की लोगों को शख्त जरूरत है। मौके पर पूर्व पंसस सह मुखिया प्रतिनिधि अकलेश्वर ठाकुर, वार्ड सदस्य सबिता देवी, समाज सेवी विनय रजक, पूर्व सदस्य अनिल रजक, अजय भगत, सूरज रजक, पिंटू रजक, बंशी रजक, बिजय रजक, दिलीप रजक, दिनेश रजक, मुकेश रजक, राजेश रजक, मुन्नी देवी, बेबी देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *