झारखंड के सभी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेगा संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी-नायक

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी झारखंड के सभी 14 लोकसभा क्षेत्र में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा। जल्द ही सभी लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

उपरोक्त जानकारी देते हुए संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी विजय शंकर नायक ने एक अप्रैल को कहा कि पार्टी सभी 14 लोकसभा क्षेत्रों में अपने बलबूते चुनाव लड़ने का काम करेगी। किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी।

नायक ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व सभी लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के नामो पर गहन विचार विमर्श कर रही है। जल्द ही सभी लोकसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी झारखंड में मुद्रा आधारित राजनीति नहीं बल्कि मुद्दा की राजनीति को प्राथमिकता देने का काम करेगी। जनता के अदालत में अपने विचारों, नीति सिद्धांतों के साथ उतरने का काम करेगी।

नायक ने जोर देकर कहा कि सभी पार्टियां आज लोकसभा चुनाव में मुद्रा यथा धनबल की राजनीति करने का कार्य कर रही है। धनबल के माध्यम से झारखंड की भोली भाली जनता के वोट को खरीदने का षड्यंत्र कर रही है। ऐसे में वोट के सौदागरों को नीति और सिद्धांतों के बल पर चोट देने का काम कर जनता के बुनियादी मुद्दो की राजनीति को केन्द्र में ला कर उनके स्थानीय सवाल को लेकर उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी।

नायक ने कहा कि झारखंड की जनता भोली भाली है। विभिन्न राष्ट्रीय पार्टी एवं क्षेत्रीय पार्टी उनके वोट को लेने के लिए विभिन्न भावनात्मक हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने झारखंड की जनता से अपील किया है कि वे बहकावे एवं मुद्रा, धनबल, शराब, भावनात्मक राजनीति से दूर रहे और एक नया इतिहास लिखने के लिए कमर कसने का काम करें।

 48 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *