Advertisement

आर एस एकादश ने अंजली एकादश को हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेनुघाट स्थित गोल्डन जुबिली मैदान (Golden Jubilee Ground) में खेले जा रहे तेनुघाट प्रीमियर लीग मैच में 25 अप्रैल को हुए मुकाबले में आर एकादश ने अंजली एकादश को 9 विकेट से हराया।

अंजली एकादश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए आर एस एकादश की घातक गेंदबाजी के बाद निर्धारित 10 ओवर में 84 रन बना कर आउट हो गई। आर एस एकादश की ओर से गोपाल यादव ने चार विकेट, अभिनित नंदन और राज ने दो दो विकेट लिए।

जवाबी पारी खेलते हुए आर एस एकादश की ओर से पिंटू कुमार ने नाबाद 12 गेंदो पर 32 रन, राज ने नाबाद 9 गेंदों पर 26 रन तथा गोपाल यादव ने 15 गेंदों पर 24 रन बनाए। मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हरफनमौला खिलाड़ी गोपाल यादव को घोषित किया गया।

अब सेमीफाइनल मुकाबले में 26 अप्रैल को रोहन रॉकस्टार और आर एस एकादश के बीच खेला जाएगा। वहीं आगामी 27 अप्रैल को ब्लाक बस्टर और राइजिंग सुपर के बीच खेला जाएगा। मैच में अंपायर की भूमिका सौरभ सिंह और संजीत कुमार, स्कोरर की भूमिका हर्षित आर्यन और कमेंटेटर की भूमिका सत्यम कटरियार ने निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *