Advertisement

रोहन रॉक स्टार ने तूफान चैम्प को सुपर ओवर में हराया

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेनुघाट स्थित गोल्डन जुबली मैदान (Golden Jubilee Ground) में खेले जा रहे तेनुघाट प्रीमियर लीग मैच में 21 अप्रैल को हुए रोमांचक मुकाबले में रोहन रॉक स्टार ने तूफान चैम्प को सुपर ओवर में हराया। मैन ऑफ द मैच तूफान चैम्प के घातक गेंदबाज इक़बाल रहा।

जानकारी के अनुसार रोहन रॉक स्टार की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए संजय कुमार के 22 रनों के बाद निर्धारित 9 ओवर में 74 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए तूफ़ान चैम्प की टीम ने इकबाल के घातक गेंदबाज़ी 5 विकेट हासिल करने के बाद भरत कुमार के 10 गेंदों में 31 रनों के बाद भी 74 रन ही बना सकी।

उसके बाद मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर खेला गया। जिसमें तूफान चैम्प ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र छह रन बनाएं। जवाब में रोहन रॉक स्टार की टीम (Rohan Rock Star Teem) ने सात रन बनाकर मैच जीत लिया। मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी इकबाल को घोषित किया गया। मैच में अंपायर की भूमिका सौरभ सिंह एवं राज कुमार, स्कोरर की भूमिका विक्की यादव ने निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *