Advertisement

विकास मेला को लेकर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। वर्तमान राज्य सरकार (Current state government)  के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 29 दिसम्बर को राज्य एवं जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इसके तहत विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास के अतिरिक्त परिसंपत्ति वितरण एवं विकास मेला का आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर 10 दिसंबर को समाहरणालय सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद की अध्यक्षता में जिले के सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित किया गया।
समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को कहा कि आयोजित होने वाले विकास मेला कार्यक्रम हेतु दिनांक 12 दिसंबर दिन शनिवार तक अपने-अपने सभी तैयारियों से संबंधित प्रतिवेदन ससमय जमा करें। साथ ही झारखंड लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के डीपीएम अनीता केरकेट्टा को सखी मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यो को विकास मेला के दौरान प्रदर्शित करने के साथ ही समूह की महिलाओं को उक्त कार्यक्रम में लाने एवं ले जाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
समिक्षा बैठक में उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी चास शशि प्रकाश सिंह ने विकास मेला के दौरान कोविड-19 के तहत एसओपी एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यक्रम कराने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान अपर समाहर्ता विजय कुमार गुप्ता, निदेशक डीआरडीए सादात अनवर, जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम आइलीन टोप्पो, जिला शिक्षा अधीक्षक रेणुका तिग्गा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी मनीषा वत्स, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रविशंकर मिश्रा, जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार मिश्रा सहित जिले के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *