Advertisement

रांची सिटीजन फोरम प्रतिनिधिमंडल ने की 13 वार्ड पार्षदों से भेंट, सौंपा ज्ञापन

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। वार्ड पार्षद मुलाकात कार्यक्रम के तहत 23 जून को रांची सिटीजन फोरम प्रतिनिधिमंडल ने रांची नगर निगम के 13 वार्ड पार्षदों से भेंट की। उनको उनके वार्ड क्षेत्र में फोरम प्रतिनिधिमंडल ने अंग वस्त्र देकर उनके निर्वाचन पर बधाई दी और वार्ड की समस्याओं के समाधान को लेकर ज्ञापन सौंपा।

जानकारी के अनुसार रांची सिटीजन फोरम का एक प्रतिनिधिमंडल फोरम अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में नगर निगम के सभी 53 वार्ड पार्षद मुलाकात कार्यक्रम के क्रम में वार्ड 12 के वार्ड पार्षद कुलभूषण डुंगडुंग, वार्ड 13 के वार्ड पार्षद पवन तिर्की, वार्ड 14 की वार्ड पार्षद अंजू देवी, वार्ड 24 के वार्ड पार्षद विजय कच्छप, वार्ड 26 के वार्ड पार्षद प्रदीप कुमार, वार्ड 30 की वार्ड पार्षद सोनी देवी, वार्ड 32 के वार्ड पार्षद संजय कुमार और पप्पू सिंह, वार्ड 34 के वार्ड पार्षद अजीत कच्छप, वार्ड 35 की वार्ड पार्षद रजनी लिंडा, वार्ड 44 के वार्ड पार्षद परमजीत सिंह, वार्ड 46 की वार्ड पार्षद आरती कुमारी, वार्ड 47 की वार्ड पार्षद कविता सांगा और वार्ड 48 के वार्ड पार्षद अमित मिंज से मुलाकात कर उनको उनके निर्वाचन पर अंग वस्त्र देकर बधाई दी।

साथ हीं क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं खासकर जल जमाव, अनियमित साफ सफाई एवं कूड़ा उठाव, टूटी फूटी एवं क्षतिग्रस्त नाली, खतरनाक नाले, खराब पड़े स्ट्रीट लाइट, अनियमित पेयजलापूर्ति, कानून व्यवस्था का संकट इत्यादि मुद्दों पर समाधान और सहयोग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर फोरम अध्यक्ष दीपेश निराला ने बताया कि अब तक कुल 38 वार्ड पार्षदों से मुलाकात की गयी है।

अधिकतर वार्ड पार्षदों का कहना है कि नगर निगम फंड नहीं होने का रोना रोकर विकास कार्यों को रोके हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड पार्षदों के अनुसार निर्वाचन बाद विगत 3 माह से मात्र एक बोर्ड मीटिंग की गयी है, जिस पर स्पष्ट रूप से भीषण गर्मी को देखते हुए हर वार्ड पार्षद को अपने वार्ड क्षेत्र में 5 चापाकल बोरिंग करने का अनुशंसा का प्रस्ताव पास हुआ था। कहा कि निगम अधिकारी ने उक्त अनुशंसा पर अपनी आपत्ति प्रकट की थी और अब तक जब बरसात आ चुका है उक्त बोरिंग कार्य प्रारंभ नहीं कराया जा सका है। इसी प्रकार हर वार्ड में 50 नए स्ट्रीट लाइट लगाने की अनुशंसा पर बात हुआ था, उसका भी अनुपालन नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकतर वार्ड पार्षदों का कहना था कि अधिकारी उन्हें समुचित सम्मान नहीं दे रहे हैं। उनकी बातें गंभीरता से क्रियान्वित नहीं हो रही हैं।

फोरम प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, संयुक्त सचिव संतोष मृदुला, हरीश नागपाल, सदस्य सुजीत कुमार पांडेय, कुमार अभिषेक दुबे, आशीष कुमार जायसवाल इत्यादि सम्मिलित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *