केन्दुवाडीह में सोहराय पर्व को लेकर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति

गीत-संगीत, मांदर, ढोल, नगाड़े के थाप पर झूमे आम जनमानस

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला (Giridih district) के सीमांकन पर स्थित हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड के गाल्होवार केन्दुवाडीह में 6 नवंबर को झारखंड के सभ्यता कला संस्कृति सोहराय पर्व को लेकर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में विधिवत बरदखुँटा (पशुधन) की पूजा किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आसपास के लगभग दर्जनभर गांवो के किसानों ने अपने-अपने बैल को तेल सिंदूर लगाकर एक खुंटा में बंधकर मांदर, ढोल-नगाड़े के साथ नृत्य गीत के साथ बैलों को रिझाया। किसान आनंद से ओत-प्रोत होकर बरदखुंटा पर्व मनाया।

मौके पर उपस्थित स्थानीय मुखिया डॉ० रितलाल महतो ने बताया कि यह पर्व झारखंड के सभ्यता सांस्कृति के तहत महापर्व माना जाता है। उन्होंने कहा कि केन्दुवाडीह में प्राचीन काल से पारंपारिक रुप से सोहराय पर्व मनाते आ रहे हैं।

किसानों ने अपनी खेती के लाल आहट उत्सव से यह पर्व मनाते है। ग्रामीण धूमधाम से बरदखुटा उत्सव का आयोजन करते है। यह त्योहार प्रथम दिन नहान से आरंभ होता है। जिसमें गांव के सभी लोग मिलकर ग्राम से बाहर गोट पूजा करते हैं। वहां से वापस घर आने के बाद गो पूजा आरंभ होती है।

ज्ञात हो कि इससे एक दिन पूर्व ग्राम के महिलाओं ने घर घर में गोहाल पूजा की। इस अवसर पर पंचायत के स्थानीय मुखिया डॉ रीतलाल महतो ने खुशी जाहिर करते हुए सोहराय पर्व के अखाड़े पर नुक्कड़ नाटक झूमर प्रदर्शित कर रहे ग्रामीण कलाकारों को भगवा रंग अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित कर सोहराय पर्व की शुभकामनाएं दिया।

साथ हीं कहा कि हमारे झारखंड के सांस्कृति सभ्यताओं को बचाए रखना हम सबों का अहम कर्तव्य है। मौके पर भावी जिला परिषद उम्मीदवार सह आजसू नेता सरजू पटेल, मुखिया डॉ० रितलाल महतो, पंचायत समिति सदस्य गणेश साव, छोटी शर्मा (पसंस), लखन महतो पूर्व उप मुखिया,आदि।

हसमुद्दीन अंसारी उप मुखिया, मनोज शर्मा, किशोर शर्मा, गुलाब महतो, रितलाल महतो (कला गूरू), हिरामण महतो, इश्वर महतो, गजाधर महतो, नेमचंद महतो, दुलारचंद महतो, कैलाश महतो, गोविंद महतो, जगदेव महतो, मुकेश महतो, धीरज शर्मा, सुन्दर लाल महतो, हुलास महतो, गांगो तुरी, नागेश्वर महतो आदि ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

 361 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *