Advertisement

मानसिक रूप से बीमार भाई बहन को पंसस व् मुखिया ने उपलब्ध कराया कंबल

एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में चंदवा प्रखंड के चटुआग निवासी जंजीर में जकड़े मानसिक रूप से बीमार और उसकी बहन को पंसस तथा मुखिया ने कंबल उपलब्ध कराया।

जानकारी के अनुसार चंदवा के प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार की ओर से उपलब्ध कराए गए कंबल को पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, मुखिया नरेश भगत ने ग्राम चटुआग निवासी जंजीर में जकड़े मानसिक रूप से बीमार बिजेंद्र गंझु और उसकी बहन मीना कुमारी को उपलब्ध कराया।

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य खान ने कहा कि कंपकंपाती ठंड में मानसिक रूप से बीमार जरूरतमंद निर्धन जनों को ठंड से सुरक्षित रखने के मकसद से कंबल उपलब्ध कराया जा रहा है। कहा कि निर्धन व जरूरतमंद तक हर संभव मदद पहुंचाने के लिए वे सतत् प्रयासरत रहते हैं। उनसे जितना बन पाता है उसे करने की कोशिश करते हैं।

गौरतलब हो कि, कामता के पंसस खान स्थापना दिवस पर कामता पंचायत के चटुआग गांव पहुंचे थे। गांव भ्रमण के दौरान जानकारी मिलने पर गांव में जंजीर से जकड़े 25 वर्षीय युवक बिजेंद्र गंझु पिता मकुंन गंझु और उसके परिवार का हाल जाना था।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *