Advertisement

पंचायत समिति सदस्य पद उम्मीदवारों ने किया नामांकन पत्र दाखिल

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों से पंचायत समिति सदस्य अभियर्थियों द्वारा 26 अप्रैल को अनुमंडल कार्यालय तेनुघाट में नामांकन किया गया।

जिसमें कसमार प्रखंड के 21, जरीडीह प्रखंड से 30 दाखिल किया, नावाडीह प्रखंड से 14, बेरमो प्रखंड से 27 तथा चंद्रपुरा प्रखंड से 11 अभियर्थियों ने अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

जानकारी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चंद्रपुरा प्रखंड से पंचायत समिति के लिए 31 नामांकन पत्र, नावाडीह प्रखंड से पंचायत समिति सदस्य के लिए 53 नामांकन पत्र, बेरमो प्रखंड से पंचायत समिति के लिए 22 नामांकन पत्र, आदि।

जरीडीह प्रखंड (Jaridih district) से पंचायत समिति के लिए 12 नामांकन पत्र तथा कसमार प्रखंड से पंचायत समिति के लिए 10 नामांकन पत्र की बिक्री हुई। उक्त जानकारी निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो अनंत कुमार एवं अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन ने संयुक्त रूप से दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *