Advertisement

जनगणना कार्यों को लेकर प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। जनगणना 2027 कार्यों को लेकर 19 अगस्त को बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) एवं अन्य मौजूद रहे।

बताया जाता है कि भारत की जनगणना 2027 के अनुसार जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (डीसीएचबी) से संबंधित कार्यों को लेकर 19 अगस्त को प्रखंड मुख्यालय गोमिया के संयुक्त सभागार कक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना कार्य से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जनगणना हस्तपुस्तिका से संबंधित कार्यों, आवश्यक प्रक्रियाओं एवं अभिलेखों के संधारण के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। प्रशिक्षण में सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने तथा प्रशिक्षण में सक्रिय रूप से भाग लेने का निर्देश दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *