भारतीय मजदूर संघ बोकारो जिला का एक दिवसीय अधिवेशन संपन्न

भारतीय मजदूर संघ श्रमिक हितों की बात करनेवाला संगठन-रवींद्र पांडेय

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय मजदूर संघ बोकारो जिला का एक दिवसीय अधिवेशन जिला के हद में फुसरो के ढ़ोरी खास स्थित सीसीएल सीकेएस कार्यालय में 26 मई को आयोजित किया गया। अधिवेशन की अध्यक्षता महेश राय एवं संचालन संत सिंह द्वारा किया गया।

जानकारी के अनुसार भामसं के अधिवेशन में मुख्य रूप से विभाग प्रमुख घनबाद और बोकारो रविंद्र कुमार मिश्रा, झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा राय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा केवट की गरिमामय उपस्थित रही।

यहां सर्वप्रथम मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा भारत माता, विश्वकर्मा भगवान एवं दंत्तोपंत ठेंगड़ी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। मंचासीन सभी प्रदेश पदाधिकारी का स्वागत जिला बोकारो के सदस्यों द्वारा अंग वस्त्र देकर किया गया।

बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि बीएमएस राष्ट्र हित, उद्योग हित के बाद श्रमिक हित की बात करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि यह गैर राजनीतिक संगठन है जो देश में प्रथम नंबर पर है। इसके देश भर में पांच हजार से अधिक इकाइयां कार्यरत है।

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा राय द्वारा संगठन विस्तार हेतु चर्चा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समय का पालन एवं अनुशासित रहने का मार्गदर्शन दिया।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा केवट द्वारा भी जिला के कार्यकर्ताओं को भारतीय मजदूर संघ के रीति नीति पर विशेष ध्यान देने का मार्गदर्शन दिया गया। विभाग प्रमुख घनबाद और बोकारो रविंद्र कुमार मिश्रा द्वारा विगत दो वर्ष के कार्यकाल में किए गए कार्यवृत का प्रतिवेदन समर्पित किया गया, जिसे अधिवेशन में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता की जयकारा करते हुए पास किया गया।

इसके उपरांत अधिवेशन में जिलाध्यक्ष द्वारा पुरानी कमेटी को भंग करने की घोषणा की गई और नई कमेटी गठन हेतु चुनाव अधिकारी के रूप में विभाग प्रमुख घनबाद और बोकारो रविंद्र कुमार मिश्रा के द्वारा 2024-26 हेतु नई कमेटी की घोषणा की गई। जिसमे अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश राय, उपाध्यक्ष अनिमेश गिरी, अंबिका प्रसाद, अनिता देवी, संत चौहान व उमेश दूबे, आदि।

मंत्री ललन मल्लाह, सह मंत्री मनोज कुमार सिंह, रेखा देवी, मुकेश ओझा व अनामिका कुमारी, कोषाध्यक्ष महेश राय, सह कोषाध्यक्ष निमाई दास, संगठन मंत्री संत सिंह, कार्यसमिति सदस्य भरत पटेल, ओम प्रकाश मिश्रा, अशोक सोरेन, सुरेश मंडल, अभय तिवारी, शाहिद इकराम, फुलेश्वर माझी, संजय कुमार, गब्बर सिंह आदि को शामिल किया गया।

 94 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *