अझाश्रसं और अझाकोश्रमिसं का एक दिवसीय अधिवेशन संपन्न

कंपनी पर्यावरण और कामगारों को सुरक्षित रख कर करे उत्पादन-सुदेश

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ और अखिल झारखंड श्रमिक संघ का एक दिवसीय अधिवेशन 20 नवंबर को महिला मंडल कारगली में आयोजित किया गया। अध्यक्षता यूनियन के केन्द्रीय अध्यक्ष रोशन लाल चौधरी ने की।

झारखंड के सभी जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अधिवेशन मे शामिल हुए। इस मौके पर मुख्य अतिथि आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, गिरिडीह सांसद, विशिष्ट अतिथि गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो व यूनियन के केन्द्रीय अध्यक्ष रोशन लाल चौधरी आदि शामिल हुए।

इस अवसर पर आजसू सुप्रीमो व सांसद ने कहा कि कोयला उत्पादन कंपनी कामगारों को और पर्यावरण को सुरक्षित रखकर कोयला उत्पादन करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होती है। उनके मेहनत और लगन से ही यूनियन मजबूत होता है।

उन्होंने सभी एरिया के परियोजना स्तर पर यूनियन को विस्तार कर मजबूत करने पर बल दिया। कहा कि सीसीएल प्रबंधन मजदूरो और विस्थापितो की समस्याओ की अनदेखी कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आपलोग एकजुट होकर संगठन के हित में कार्य करें।

कहा कि संगठित और असंगठित मजदूरों को अधिकार दिलाना है। आज कंपनी के अंदर यूनियन बंधक में काम कर रही है। काम करने वाले को ही यूनियन में जगह दी जाएगी।

आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं विघायक डॉ महतो एवं यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रोशन लाल चौधरी ने कहा कि ठेका श्रमिकों को समान काम के बदले समान वेतन दिलाने के लिए एजेएसएस लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि मजदूरों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मजदूर अपनी चट्टानी एकता कायम रखें।

उनकी हर मांग को प्रबंधन के समक्ष रखेंगे। प्रबंधन से सीधे शब्दों में उनकी मांग पूरी करने के लिए कहेंगे। महासचिव सतीश सिन्हा और डीके राय ने कहा कि श्रमिकों ने ठेका श्रमिकों की लड़ाई को पूरी मजबूती के साथ आगे ले जायेगी।

कहा कि कोयला मजदूरों की बदहली के लिए मान्यता प्राप्त मजदूर संगठनों को जिम्मेवार ठहराया। मुख्य अतिथि ने कहा कि अखिल झारखंड श्रमिक संघ मजदूरों की समस्या को पूरे मुस्तैदी और ईमानदारी से उठाने का काम कर रही है। संचालन सचिन कुमार और महेंद्र चौधरी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन बूच्चू सिंह ने किया।

कार्यक्रम को देवशरण भगत, तिवारी महतो, यशोदा देवी, संतोष महतो, टिकैत महतो,नवीन महतो, सुरेश महतो आदि ने संबोधित किया। मौके पर सूरज महतो, दीपक महतो, संतोष महतो, अशोक चौहान, विक्की महतो, बीरू हरि, अनिल झा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 158 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *