विहंगम योग संत समाज द्वारा अंगवाली में एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

सदगुरु सदाफलदेव जी महराज की मूर्ति का बेरमो विधायक ने किया ऑनलाइन अनावरण

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। विहंगम योग संत समाज कोयलांचल द्वारा पेटरवार प्रखंड (Peterwar block) के हद में अंगवाली स्थित सदगुरु मंदिर में 22 मार्च को एक दिवसीय कार्यक्रम (Program) आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विहंगम योग संत समाज के संस्थापक सदगुरु महर्षि सदाफलदेव जी महराज की आदमकद संगमरमर की मूर्ति का अनावरण वर्तमान सदगुरु आचार्य स्वतंत्रदेव जी महराज एवं संत परवर आचार्य विज्ञानदेव की सानिध्य में देर शाम को बेरमो विधायक कुमार जयमंगल द्वारा ऑनलाइन किया गया।

मौके पर विहंगम योग संत समाज के प्रदेश अध्यक्ष आर के सिंह, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, यूपी सिंह सहित गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो की धर्म पत्नी कौशल्या देवी, यूपी श्रीवास्तव, पंकज दुबे, बोकारो जिला संयोजक नीलकंठ रविदास, कोयलांचल संयोजक आनंद केशरी, प्यारेलाल यादव, झामुमो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी,आदि।

अशोक मुर्मू, विभास सिंह, राम भरोस राम, गुरुचरण विश्वकर्मा, बेदू राम, नरेश मिश्रा, पंचानन साव, कमल साव, खिरोधर गोप, शिवचंद यादव, जानकी प्रसाद यादव, आचार्य बिनोद कुमार, विकास सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गौरीनाथ कपरदार, नारायण मल्लाह, सुखलाल महतो, उदय महतो, मालती देवी आदि मौजूद थे।

कार्यक्रम की शुरुआत दिन के दस बजे गांव के मुहल्ले में शोभा यात्रा निकाल एवं 101 कुण्डीय वैदिक महायज्ञ सह हवन अनुष्ठान संपन्न किए गये। हवन का अनुष्ठान संत प्रवर आचार्य विज्ञानदेव जी द्वारा पूरी की गई। अपराह्न विशाल भंडारा सह खिचड़ी महाप्रसाद का आनंद उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं ने लिया।

देर रात तक संत प्रवर विज्ञान देव द्वारा दिव्य वाणी एवं आचार्य स्वतंत्रदेव की अमृत वाणी स्वर्वेद प्रवचन सुन गुरु भाई, बहन व श्रद्धालु झूम उठे। उक्त आयोजन में अंगवाली पिछरी, छपरडीह, झुंझको, बसेरिया, बहरागोड़ा, चांदो, फुसरो, कथारा, बोकारो थर्मल, गोमियां, जैनामोड़, नावाडीह, बगोदर, रांची, बोकारो, धनबाद, रामगढ़ सहित कई दूर दराज के गुरुभाई यहां पहुंचे थे।
9

 437 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *