Advertisement

नामांकन के अंतिम दिन तेनुघाट में 105 तथा गोमियां में 166 अभियर्थियों ने भरा पर्चा

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बेरमो अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों से पंचायत समिति सदस्यों का नामांकन अभियर्थियों द्वारा अनुमंडल कार्यालय तेनुघाट तथा पेटरवार प्रखंड में नामांकन के आखरी दिन 23 अप्रैल तक कुल 105 अभियर्थियों पर्चा भरा। वहीं ग़ोमिया प्रखंड (Gomiyan block) से कुल 166 अभियर्थियों ने पर्चा भरा।

जबकि जरीडीह प्रखंड से 15, कसमार प्रखंड से 16 और बेरमो से 3 अभियर्थियों ने पर्चा भरा। जानकारी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पेटरवार पंचायत समिति के लिए 8 नामांकन पत्र, गोमियां पंचायत समिति सदस्य के लिए 20 नामांकन पत्र, आदि।

बेरमो पंचायत समिति के लिए 11, जरीडीह पंचायत समिति के लिए 15 तथा कसमार पंचायत समिति के लिए 19 नामांकन पत्र की बिक्री हुई। उक्त बातों की जानकारी बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी अनंत कुमार एवं अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन ने दी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *