Advertisement

मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में गोमियां रेलवे क्रॉसिंग (Gomian Railway crossing) के कुछ ही दूरी पर 12 जनवरी को मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गयी। मृतक 60 वर्षीय कीस्टो प्रसाद बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के पलिहारी गुरुडीह पंचायत निवासी स्वर्गीय जगदीश नायक के पुत्र हरि किस्टो प्रसाद 60 वर्षीय की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसके पुत्र रोहित प्रसाद के अनुसार कुछ ही दिनों पहले से उनका इलाज चल रहा था।
घटना के दिन 12 जनवरी को दोपहर कीस्टो घर से खाना खाकर अचानक ही निकल गए। घरवालों ने बहुत ढूंढने की कोशिश की मगर वह नहीं मिले। कुछ ही घंटे बाद घर वालों को मालगाड़ी की चपेट में आकर उसकी मौत की सूचना मिली।
घटना की जानकारी मिलते ही आईईएल थाना के पुलिस अवर निरीक्षक संदीप कुमार महतो घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अत्यंत परीक्षण के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *