एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव में स्कूटनी के अंतिम दिन 30 अप्रैल को बेरमो प्रखंड के 19 पंचायत से नामांकन करवाये गये। मुखिया पद के कुल 123 उम्मीदवारों का प्रपत्र सही पाया गया। किसी भी उम्मीदवार का स्क्रूटनी में त्रुटी नहीं मिलने पर सभी को वैध बताया गया।
जानकारी के अनुसार मुखिया पद के नामांकन प्रपत्रों की जांच निर्वाची पदाधिकारी सह बेरमो सीओ मनोज कुमार ने किया। प्रपत्रों की जांच में सहयोग करने वालों में एआरओ आलोक कुमार, अवधेश कुमार यादव के अलावे सीआइ जमील अहमद, नुर आलम, बिनोद कुमार रजक, नुनूलाल मुर्मू आदि शामिल थे।
वहीं प्रखंड के विभिन्न पंचायत के वार्ड से वार्ड सदस्य पद के लिए कुल 314 उम्मीदवारों ने नामांकन करवाया था। स्क्रूटनी में एक उम्मीदवार का नामांकन रदद कर दिया गया। शेष 313 उम्मीदवार का प्रपत्र सही पाया गया। एक उम्मीदवार को छोडकर किसी भी उम्मीदवार का स्क्रूटनी में त्रुटी नहीं मिलने पर वैध बताया गया।
वार्ड सदस्य पद के नामांकन प्रपत्रों की जांच निर्वाची पदाधिकारी सह बेरमो बीडीओ मधु कुमारी ने किया। प्रपत्रों की जांच में सहयोग करने वालों में एआरओ अजीत साह, बीइएचओ विद्या सागर सिंह के अलावे अनामिका गुप्ता, उत्तम रजवार, अर्जुन दास, सोनू कांत वर्मा, योगेश्वर मांझी, समीर हांसदा शामिल थे।
स्क्रूटनी के अंतिम दिन कई उम्मीदवार बेरमो प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर नामांकन प्रपत्रों के सही व गलती की जानकारी लिया। जिनका-जिनका सही पाया गया वैसे-वैसे उम्मीदवारों को जानकारी दे दिया गया।
![]()












Leave a Reply