Advertisement

नामांकन व प्रपत्रों की बिक्री बढ़ी, मुखिया पद के 10 एवं वार्ड सदस्य के 24 नामांकन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय में 19 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को ले दूसरे दिन प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किये जाने एवं प्रपत्रों की खरीदगी की रफ्तार बढ़ी है। बावजूद इसके इसे तेज गति नही कहा जा सकता। संभवतः आगामी 21 अप्रैल से यह रफ्तार काफी तेज हो सकता है।

पेटरवार प्रखंड (Peterwar Block) निर्वाची पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी ब्रजेश श्रीवास्तव एवं बीडीओ शैलेंद्र कुमार चौरसिया की उपस्थिति में सारी प्रक्रिया शांतपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। मुखिया पद के लिए 10 प्रत्याशियों ने तथा वार्ड सदस्य के लिये 24 ने प्रपत्र भरकर नामांकन किया। वार्ड सदस्यों में महिला 15 व् अन्य 9 शामिल हैं। जिसमें अंगवाली उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत के एक एक महिला शामिल है।

मुखिया पद के लिए रामजीत मांझी, उर्मिला देवी अरजूआ से, चांपी से रीता देवी, सुशीला देवी, पिछरी दक्षिणी से कल्पना देवी, मायापुर से पगन मांझी, ओरदाना से बंतीका कुमारी, कोह से डोकेश्वर महतो, उत्तासारा से विष्णु कुमार बेसरा, दारिद पंचायत से भोला शंकर महतो के नाम शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *