Advertisement

वरीय अधिकारी को मेल और स्थानीय थाने को आवेदन के बाद भी नही हुई कार्रवाई

प्रहरी संवाददाता/वैशाली (बिहार)। वरीय पुलिस अधिकारी वैशाली को मेल करने से पूर्व बीते मार्च महीने में स्थानीय एक थाने को शिकायत करने के बावजूद भी मामले में अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं किए जाने की शिकायत मीडियाकर्मियों तक पहुंची है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि वह एक योग शिक्षक है और आयुर्वेद का जानकार भी। उसके और उसके परिजन के साथ स्थानीय कुछ लोग अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे है।

मालूम हो कि बीते 22 अप्रैल को पीड़ित योग शिक्षक धीरज कुमार जिले के एक वरीय पुलिस अधिकारी को मेल कर शिकायत पर कार्रवाई नहीं किए जाने की जानकारी दी थी। वहीं दूसरी ओर उसने तीन मार्च को स्थानीय बिदुपुर थाने को आवेदन भी दिया था।

जिसमें कहा गया है कि अपराधी तत्वों द्वारा उसके परिवार के साथ अत्याचार, प्रताड़ना, जानलेवा हमला और घर तक छोड़ देने को मजबूर करने जैसी अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

स्थानीय पुलिस भी मामले की जानकारी होते हुए कार्रवाई नहीं कर रही है। वरीय पुलिस अधिकारी के स्तर से भी वह निराश है। इधर 24 अप्रैल के बाद वह इस इंतजार में बाट जोह रहा कि कब तक उसे इंसाफ की दिशा में ले चलने को लेकर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

हालांकि सूत्रों के अनुसार मामले को लेकर किसी वरीय पुलिस अधिकारी की तरफ से जब तक बयान या प्रतिक्रिया नहीं आ जाती तब तक मामले का पूरा खुलासा संभव नहीं है। अपना नाम धीरज कुमार निवासी नवानगर और थाना क्षेत्र बिदुपुर बतलाते हुए वह पुलिस से गुहार लगाता चल रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *