देवी विसर्जन के दौरान हत्या, 2 गिरफ्तार

मुंबई। दादर चौपाटी पर देवी विसर्जन के दौरान दो सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडलों के बीच मामूली विवाद में एक युवक की जान चली गयी। मंडल के कार्यकर्ताओं के बीच हुए मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। शिवाजी पार्क पुलिस ने हत्या के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

मानखुर्द के जय भवानी महिला उत्सव मंडल और धारावी के जय अंबे मित्र मंडल के कार्यकर्ता गुरुवार को दादर चौपाटी पर देवी विसर्जन के लिए गए थे। इस दौरान दोनों मंडल के कार्यकर्ताओं में विवाद हुआ। मामूली विवाद में मंडल के कार्यकर्ताओं में मारपीट शुरु को गयी. दो युवकों ने जय भवानी महिला उत्सव मंडल के कार्यकर्ता जगदीश नंदू कदम की जमकर पिटाई कर दी।

जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी घटना स्थल से फरार हो गए। कुछ लोगों ने शिवाजी पार्क पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर गंभीर रूप से घायल जगदीश को केईएम अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। शिवाजी पार्क पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान स्टेलिन यशवंत पुजारी (19) और अविनाश नलावडे (19) के रूप में हुई है।

 


 566 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *