मासिक धर्म की परंपरा को तोड़ेगा यह अभियान


मुंबई सहित गुजरात में छेड़ा अभियान

मुंबई। केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान में 11वीं की दो छात्राओं ने एक और अध्याय जोड़ दिया है। कयास लागाया जा रहा है कि इसे आगे बढ़ाने के लिए एक गैर सरकारी संस्था भी बनाई गई है। लेकिन जानकार बताते हैं कि छात्राओं के इस अभियान से सरकार बेखर है, इस अभियान से सरकार को छोटी लागत के बाद बड़ा मुनाफा होने वाला है कैसे?

गौरतलब है कि दहिसर के सिंगापुर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षारत दो छात्राओं ने मासिक धर्म से जुड़ी कुरीतियों को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है। हीनल संजय जाजल और वृषा निलेश व्यास नामक इन छात्राओं के हौसले को देखते हुए लोग इनसे जुड़ते जा रहे हैं। क्योंकि इन दोनों ने मासिक धर्म से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से जुझती युवतियों को नई राह दिखाई है। इससे मुंबई के अलावा गुजरात के विभिन्न शहरों में हीनल और वृषा व्यास की चर्चाएं हो रहीं हैं।

महज 17-18 साल की इन लड़कियों ने महिलाओं के मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता कैसे बरतें, साथ ही समाज में फैले अंधश्रद्धा को दूर करने का बीड़ा उठाया है। इस कड़ी में दिलचस्प बात यह है कि हीनल और वृषा व्यास ने स्वच्छ मन पर्यावरण चेरिटेबल ट्रस्ट (स्टैंप एनजीओ) नामक संस्था की स्थापित की है। हीनल जाजल और वृषा व्यास ने बता कि मासिक धर्म के दौरान अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं सड़े-गले कपड़े, प्लास्टिक जैसी हानिकारक वस्तुओं का इस्तेमाल करती हैं, जो कि स्वस्थ्य के लिए हानिकारक है।

इस प्रथा को खत्म करने व हमारा यह अभियान मासिक धर्म संबंधी मिथक व वर्जनाओं को तोड़ने में उनके लिए मददगार साबित होगा। अब तक इन छात्राओं ने मुंबई और गुजरात में करीब तीन से चार हजार छात्राओं व महिलाओं को जागरूक कर चुकी हैं। छात्राओं का कहना है कि महिलाओं को आकर्षक तरीके से मासिक धर्म को लेकर जागरूक करना है। जबकि इसके माध्यम से महिलाएं सेनेटरी नैपकिन कब-कब बदलें और उसे कैसे निपटाया जाए आदि की जानकारी दे रही हैं। छात्राओं के मुताबिक महिलाओं में मासिक धर्म के बारे में जागरूकता की कमी है तो हमने इस संबंध में उन्हें सारी जानकारी देनी है।

गुजरात में छेड़ा अनोखा अभियान
किसी शायर ने कहा है कि, कोई काम नहीं है मुश्किल जब किया इरादा…। कुछ ऐसा ही इन दोनों छात्राओं ने करने की ठान ली है। इस अभियान से पर्यावरण को भी लाभ होने वाला है। इसके तहत गुजरात के हिम्मतनगर, बडोली की आरएच जानी हींगवाला हाई स्वूत्र्ल में पैड वेंडिंग मशीन और पैड इंसीनेटर मशीन का पिछले दिनों लोकार्पण हुआ।

मुंबई की वृषा व्यास और हिनल जाजल ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहर जैसी सुविधा मिले और स्वच्छता अभियान में जागरूकता लाने के लिए अभियान शुरू किया, जिसके तहत पैड वेडिंग मशीन और पैड के उपयोग के बाद पर्यावरण को नुकसान ना हो इसके लिए पैड को खत्म करने पैड इंसीनेटर मशीन लगाकर योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मोना थीबा, विद्यालय के मैनेजिंग ट्रस्टी जिगर जानी सहित स्कूल के प्राचार्य डी एस पटेल आदि उपस्थित थे। स्थानीय विधायक हितु कनोडिया की पत्नी मोना थीबा ने स्कूल की लड़कियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता की जरूरत के बारे में मार्गदर्शन दिया।

 


 638 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *