मुंबई। साकीनाका के 90 फूट रोड पर मसल स्ट्रीट फिटनेस केंद्र का उदघाटन आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली के हाथों किया गया। इस अवसर पर केंद्र के संचालक सुशील गुप्ता, मीना गुप्ता, बबलू फाटक, व्यासदेव पवार, दिनेश सिंह, अशोक सिंह आदि गणमान्य मौजूद थे। आरटीआई कार्यकर्ता गलगली ने कहा की हर व्यक्ति को स्वस्थ्य रहने के लिए खान-पान के अलावा कोई न कोई व्यायाम करना ही चाहिए। इससे इंसान स्वस्थ्य रहता है।
उन्होंने कहा की व्यायाम का नया रूप फिटनेस केंद्र है। वहीं सुशील गुप्ता ने कहा वर्षों से मेरे मन में था कि अपने साथ-साथ इस क्षेत्र के लोगों को स्वस्थ्य रखने के लिए फिटनेस केंद्र खोलना चाहिए। एक सवाल के जवाब में गुप्ता ने कहा की यहां रजिस्ट्रेशन कराने वालों से मामूली चार्ज लिया जाएगा और बाजार से कम दरों पर लोगों को फिट करने की कोशिश की जाएगी।
![]()













Leave a Reply