Advertisement

विमला फाउंडेशन ने कराया गरीबों को भोजन

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। अपने सामाजिक दायित्वों का बखूबी निर्वाह करते हुए विमला फाउंडेशन (Vimla Foundation) लगातार गरीब जरूरतमंदों के बीच जहां लगातार खाद्य सामग्रियों का वितरण करने में लगी है वहीं भूखे गरीबों को भरपेट भोजन कराने का भी काम कर रही है। फाउंडेशन के संस्थापक राजकुमार मंडल की बात ही निराली है। मंडल सीसीएल कर्मचारी का फर्ज निभाने के साथ साथ मजदूर संगठन भारतीय मजदूर संघ से जुड़े रहने के कारण अपने कार्य के प्रति भी वफादारी में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

सबके चहेते मंडल ड्यूटी से लौटने के बाद अपने साथियों को लेकर प्रतिदिन निकल जाते हैं भूखे गरीबों को भोजन कराने। इसी क्रम में मंडल तथा उनके टीम द्वारा अबतक क्षेत्र के जारंगडीह, कथारा, गोमियां के आधा दर्जन सुदूरवर्ती इलाकों में जाकर जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री के साथ साथ भोजन कराते देखे गए हैं। बीते 30 अप्रैल तथा 1 भी को विमला फाउंडेशन के संस्थापक राजकुमार मंडल तथा उनके टीम द्वारा स्वांग, हजारीमोड़ स्थित काली मंदिर परिसर में आसपास के सैकड़ों जरूरतमंद गरीबों को भरपेट भोजन कराया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *