Advertisement

अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ की बैठक

ममता सिन्हा/ तेनुघाट (बोकारो)। बेरमो (Bermo) अनुमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में अनुमंडल के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ एक बैठक की गई। बैठक में सिंह ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी प्रवासी मजदूर पहुंच रहे हैं। उन्हें होम कोवेराइन्ट कराना है। साथ ही स्क्रीन टेस्ट करवाना है। अगर जरूरत पड़े तो उन्हें होम कोरेन्टीन के जगह यहां रखने की जरूरत है वहां उन्हें रखवाया जाये। साथ ही जितने भी प्रवासी मजदूर आ रहे हैं, उनकी एक सूची बनाकर तैयार करना है ताकि वह कहां और किस क्षेत्र में रह रहे हैं। जरूरत पड़ने पर उनके पास जाया जा सके।

साथ ही बताया की दुकान खोलने के बारे में अभी किसी भी प्रकार के नियम में बदलाव नहीं किया जा रहा है। पूर्व में जो दुकान जिस तरह खुलता था उसी तरह खुलेगा। इस बारे में जिला प्रशासन के द्वारा अगर कोई निर्णय लिया जाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर गोमिया (Gomia) प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रणव अम्बष्ट, पेटरवार प्रखंड विकास पदाधिकारी इंद्र कुमार, कसमार प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश सिन्हा सहित पूरे अनुमंडल के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी मौजूद थे। वहीं बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी की जगह अंचल अधिकारी मनोज कुमार मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *