Advertisement

मुहल्ला में न सफाई और न ही कूड़े का उठाव को ले मुहल्लावासी करेंगे आंदोलन-सुरेंद्र

नगर आयुक्त को शिकायती आवेदन सौंपकर की गई कार्रवाई की मांग

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला (Samastipur district) मुख्यालय से सटे विवेक-विहार मुहल्ला में न तो सफाई और न ही कूड़े का उठाव की व्यवस्था आज तक की गई है। नाले भी टूटे-फूटे एवं कीचड़ से भरे पड़े हैं।

होल्डिंग टेक्स (Holding Tex), कूड़ा उठाव, सफाई समेत अन्य टेक्स लगना शुरू हो गया है। नगर निगम के संपूर्ण क्षेत्र में सुविधा मुहैया कराने का आदेश जिलाधिकारी द्वारा भी दिया गया, लेकिन विवेक-विहार मुहल्ला में आज तक सफाई, कूड़ा उठाव, नाले की सफाई शुरू नहीं किया गया है। इससे मुहल्लावासी आक्रोशित है।

कई बार एनजीओ संचालक (NGO Director) से भी इसकी शिकायत की गई, लेकिन इसका कोई असर नहीं देखा गया। विवेक-विहार के अलावे भी अन्य कई मुहल्लों को नगर निगम के सुविधा से अलग रखा गया है, जो नगर निगम का पक्षपातपूर्ण कार्रवाई है।

इसे लेकर 6 अप्रैल को विवेक-विहार मुहल्ला विकास समिति के सचिव सह भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने नगर निगम के आयुक्त को शिकायती आवेदन सौंपा।

आवेदन में मुहल्ला में सफाई, नाले की सफाई, कूड़ा उठाव, टूटे नाले एवं सलैब मरम्मत करने की मांग की गयी है। सिंह ने इसे लेकर मुहल्लावासी एवं भाकपा माले के संयुक्त बैनर तले आंदोलन चलाने की चेतावनी दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *