पैक्स में करोड़ की हेराफेरी, मैनेजर ताला बंद कर फरार, जमाकर्ता हलकान-बंदना

ताजपुर प्रखंड शाखा जिम्मेवारी लेने से किया इनकार

बकौल निवेशक जिला सहकारिता कार्यालय भी काट रहा कन्नी

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। दूधारू मवेशी खरीदने, बच्चे की पढाई, बेटी की शादी, व्यवसाय करने, घर बनाने के सपने संयोजे वर्षों से समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर प्रखंड के मोतीपुर स्थित ताजपुर पैक्स में करीब करोड़ रूपये जमा करने वाले किसानों के होश उस समय उड़ गये जब उन्हें पता चला कि करीब करोड़ रूपये की हेराफेरी कर पैक्स प्रबंधक महेंद्र सिंह अपने माल- मवेशी बेच, घर एवं पैक्स में ताला बंद कर फरार हो गया।

प्रबंधक के फरार होने की खबर सुनते ही प्रबंधक के भेरोखरा स्थित आवास पर पता लगाने वालों की तांता लग गई। कोई एक लाख, कोई 2 लाख, कोई 5 लाख तो कोई 7 लाख रूपये जमा करने की बात बताते-बताते रोने लगा। कोई राशि गबन की बात सुनकर हक्के बक्के बने हैं। जमाकर्ताओं को मोतीपुर सुभाष चौक निवासी पैक्स अध्यक्ष कृष्णमोहन गुप्ता को भी खोजने में पसीने छूट रहा है। कार्यकारिणी सदस्य भी किंकर्तव्यविमूढ़ बने हुए हैं।

जानकारी के अनुसार उक्त पैक्स के जमाकर्ता भूखे-प्यासे सुबह से शाम तक पैक्स पर टकटकी लगाये बैठे रहते हैं, लेकिन उन्हें दूर तक आशा की कीरण नजर नहीं आती है।

इस बावत पूछे जाने पर पैक्स के बगलगीर महिला संगठन ऐपवा नेत्री बंदना कुमारी ने कहा कि पैक्स मैनेजर के भागने की जानकारी मिली है। जमाकर्ता ने भी उनसे अपने रूपये नहीं मिलने की शिकायत की है। ऐपवा नेत्री ने कहा कि भाकपा माले जमाकर्ता के साथ मजबूती से खड़ी है।

जमाकर्ता को उनकी जमा राशि ब्याज सहित लौटाने को लेकर संबंधित अधिकारियों समेत जिलाधिकारी से मिला जाएगा। बाबजूद इसके राशि नहीं लौटाने पर भाकपा माले आंदोलन की शंखनाद करेगी। महिला नेत्री ने कहा कि अगर सही से मामले की जांच हो तो इसमें कई पूर्व अध्यक्ष, मैनेजर समेत दर्जनों सफेदपोश फसेंगे।

जमाकर्ता के आग्रह पर भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह एवं अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रकज अध्यक्ष ब्रहमदेव प्रसाद सिंह के पहल पर किसान संगठन के बैनर तले पैक्स पर आगामी 20 नवंबर को 11 बजे से किसान महापंचायत लगाने की जानकारी मिली है।

 144 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *