प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। श्रम संशोधन बिल को लागू किए जाने के विरोध में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की एक बैठक 23 नवंबर को बोकारो जिला के हद में एटक कार्यालय जारंगडीह में आयोजित किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 29 नवंबर की सुबह 11.30 बजे करगली गेट स्थित महात्मा गाँधी चौक पर प्रतिरोध सभा की जाएगी।
प्रतिरोध सभा की बैठक में एटक नेता सुजीत घोष, चंद्रशेखर झा, जनता मजदूर संघ के सीसीएल जोनल अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन सीसीएल रीजनल अध्यक्ष श्यामल कुमार सरकार, बीएंडके क्षेत्रीय अध्यक्ष दिगंबर महतो, सचिव सुबोध सिंह पवार, सुनील शर्मा, कथारा के एरिया सचिव के अलावा रामेश्वर साव, अविनाश सिन्हा, मो. सलाउद्दीन आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply