रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से मे आई हेल्प फाउंडेशन बोकारो के अभिजीत कुमार (बिट्टू) एवं ज्योतिर्मयी डे की पहल पर 27 जुलाई को जिला के हद में कसमार प्रखंड के सतनपुर पहाड़ एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।
इस दौरान यहां विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। साथ हीं आम, जामुन और चेरी के बीज भी रोपे गए, ताकि भविष्य में यहां फलदार वृक्ष विकसित हों और स्थानीय रहिवासियों को इसका लाभ मिल सके। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को भी बढ़ावा मिले।
इस अभियान में बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में आयुष्मान, शिवन, अर्नव सिंह, अर्नव स्वर्ण, रिया, राखी, अविका, अवनीत सहित अन्य बच्चों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। गौरतलब है कि मे आई हेल्प यू फाउंडेशन के अभिजीत कुमार (बिट्टू) लंबे समय से सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय हैं। वे अक्सर सड़कों पर रहने वाले जरूरतमंद, बेसहारा एवं बीमार तक भोजन पहुंचाते हुए दिखाई देते हैं। फूड ड्राइव, रेस्क्यू अभियान और मानवीय सेवा के क्षेत्र में उनकी संस्था लगातार कार्य कर रही है। अब संस्था ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक नई पहल करते हुए वृक्षारोपण एवं फलदार बीज रोपण अभियान शुरू किया है।
संस्था के सदस्यों ने कहा कि यदि आज लगाए गए पौधों और बीजों का सही तरीके से संरक्षण किया जाए, तो आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र हराभरा होगा। आसपास के पर्यावरण को लाभ मिलेगा तथा फलदार वृक्ष स्थानीय रहिवासियों और वन्यजीवों के लिए भी उपयोगी सिद्ध होंगे। अभिजीत कुमार (बिट्टू) ने आमजनों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं, उनका संरक्षण करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण बनाने में अपना योगदान दें।
![]()












Leave a Reply